- देश

कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोड़ा महासचिव पद

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है. अब कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी. लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी भी कांग्रेस पद से इस्तीफा दे चुके हैं. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, मैंने महाचचिव पद से आज इस्तीफा नहीं दिया. मैं 8-10 दिन पहले ही इस पद से इस्तीफा दे चुका हूं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए ट्वीट किया, जनादेश स्वीकार करते हुए और हार की जिम्मेदारी लेते हुए मैंने राहुल गांधी को कांग्रेस महासचिव पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मैं उन्हें (राहुल गांधी) इस जिम्मेदारी को सौंपने के लिए और मुझे पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *