- स्थानीय

निवेश से प्रदेश में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मंत्री शर्मा

जनसम्‍पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिये प्रतिबद्ध है। इसके लिये कार्य-योजना भी तैयार की जा रही है।

श्री शर्मा आज यहाँ आंदोलनरत साक्षरता प्रेरकों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश में वृद्धि करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। इसके चलते प्रदेश में निवेश की संभावनाएँ बेहतर हुई हैं। जनसम्पर्क मंत्री ने साक्षरता प्रेरकों से रूबरू होते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के अच्छे नतीजे शीघ्र सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार वचन-पत्र में किये गये वायदों को पूरा करने के लिये संकल्पबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *