- देश

प्रणब भारत रत्न से सम्मानित, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को मरणोपरांत मिला यह सम्मान

Download App

सर्वोच्च सम्मान / प्रणब भारत रत्न से सम्मानित, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को मरणोपरांत मिला यह सम्मान

  • प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे
  • 20 साल बाद दो से ज्यादा हस्तियों को भारत रत्न दिया गया
  • अब तक 48 हस्तियों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जा चुका

Dainik Bhaskar

Aug 08, 2019, 07:33 PM IST

नई दिल्ली. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज भारत रत्न सम्मान दिया गया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक नानाजी देशमुख और गायक भूपेन हजारिका को भी मरणोपरांतयह सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह सम्मान प्रदान किया। मुखर्जी यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पांचवें राष्ट्रपति हैं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. जाकिर हुसैन और वीवी गिरिको मिल यह सम्मान मिल चुका है।

20 साल बाद दो से ज्यादा हस्तियों को यह भारत रत्न दिया जा गया। इससे पहले 1999 में समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण, सितारवादक पंडित रविशंकर, अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन और स्वतंत्रता सेनानी रहे गोपीनाथ बोरदोलोई को इस सम्मान के लिए चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *