भोपाल : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2020 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। प्रतिभागी ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 25 विषयों में होने वाली इस परीक्षा का आयोजन इस बार आईआईटी दिल्ली कर रही है। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2020 को ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। वहीं गेट-2020 का आयोजन फरवरी में होगा। यह परीक्षा 1, 2 और 8, 9 फरवरी 2020 होंगी। परीक्षा का दो सत्रों में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।




