ग्वालियर : भ्रष्टाचार के आराेप में संयुक्त पंजीयक एवं आयुक्त सहकारिता अभय खरे, वरिष्ठ अधीक्षक राधेलाल जाटव और अंकेक्षण अधिकारी रविंद्र शर्मा काे सस्पेंड कर दिया गया है। सहकारिता और सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री डाॅ. गाेविंद सिंह ने रविवार काे चर्चा करते हुए यह जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि रिश्वतखाेरी और भ्रष्टाचार में लिप्त काेई भी अधिकारी और कर्मचारी बख्शा नहीं जाएगा।
डाॅ. सिंह ने कहा कि नागरिक सहकारी बैंक गढ़ा, गुना के प्रबंधन ने शिकायत की थी कि सारे दस्तावेज पूरे हाेने के बाद भी अभय खरे एनओसी लैटर जारी नहीं कर रहे हैं। मैंने खुद उन्हें फाेन किया। इसके बाद भी उन्हाेंने काम न करते हुए पचास हजार की जगह 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। डाॅ. सिंह ने कहा कि पिछले 15 साल में भाजपा ने सहकारिता विभाग काे भ्रष्टाचार विभाग और चारागाह में तब्दील कर दिया था। हम स्थिति काे सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हम भी काेई जादूगर नहीं हैं।