- देश

देश में राज्यपालों की नियुक्तियों में SC/ST, OBC के अलावा महिलाओं और मुस्लिम वर्ग को मौका

केंद्र सरकार में कैबिनेट विस्तार (Modi Cabinet Expansion) से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साथ 8 राज्यपालों की नियुक्ति की.

मोदी सरकार ने केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया है, जो बीजेपी के बड़े दलित चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं. इसके साथ ही पहली बार देश में रिकॉर्ड संख्या में एससी-एसटी और ओबीसी (SC-ST, OBC) समुदाय के राज्यपाल हो गए हैं.

थावर चंद गहलोत  (Thawar Chand Gehlot) भाजपा के सबसे बड़े एससी नेताओं में से हैं, जिन्हें कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है. राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है. हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालेंगे. बेबी रानी मौर्य वर्तमान में उत्तराखंड की राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं.

गुजरात भाजपा के नेता मंगुभाई छगनभाई पटेल (Mangubhai Chhaganbhai Patel) को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है, जो आदिवासी समुदाय के बड़े नेता है. वहीं अनसुइया उइके (Anusuiya Uikey) छत्तीसगढ़ की राज्यपाल हैं.

लोनिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाले फागू चौहान ( Phagu Chauhan) बिहार के गवर्नर पद पर कार्यरत हैं. रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के गवर्नर नियुक्त किए गए हैं. वहीं गंगा प्रसाद चौरसिया सिक्किम के राज्यपाल बनाए गए हैं और तमिलिसाई सौंदर्यराजन तेलंगाना के साथ पुडुचेरी के गवर्नर का पदभार संभाल रही हैं.

शायद भारत के इतिहास में पहली बार है कि जाट समुदाय के 3 लोग देश में राज्यपाल हैं. जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल में राज्यपाल हैं. वहीं आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल हैं और सत्यपाल मलिक मेघालय के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं.

आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) केरल के राज्यपाल हैं और नजमा हेपतुल्ला (Najma Heptulla) मणिपुर के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं. दोनों ही मुस्लिम समुदाय की प्रमुख नेता हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *