भोपाल: शनिवार शाम बड़े तालाब स्थित बोट क्लब के रेस्टोरेंट के बेसमेंट में आज शाम आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर उपस्थित लोगों और रेस्टोरेंट स्टाफ ने आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि आग इतनी तेज थी कि थोड़ी ही देर में भयानक रूप ले लिया।
मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुट गई है। आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।



