- प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने एसके सेठ

जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एसके सेठ को मप्र हाईकोर्ट का 24वां चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। केन्द्र सरकार ने 9 नवंबर को नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। जस्टिस सेठ को जल्द ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा चीफ जस्टिस के पद की शपथ दिलाई जाएगी। फिलहाल अभी शपथ ग्रहण की तिथि तय नहीं हुई है। एक नवंबर 2018 को मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता ने  सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के पद की शपथ ली थी।

इसके बाद जस्टिस सेठ को एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वरिष्ठता के आधार पर उन्हें हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाए जाने की सिफारिश की थी। इसके बाद 9 नवंबर को कानून मंत्रालय ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।

जस्टिस एसके सेठ का जन्म 10 जून 1957 को हुआ। BA. LLB. करने के पश्चात् उन्होंने वर्ष 1981 में मप्र हाईकोर्ट में वकालत का व्यवसाय शुरू किया। जस्टिस सेठ मप्र हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता भी रहे। 21 मार्च 2003 को उन्हें मप्र हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 19 जनवरी 2004 को जस्टिस सेठ को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *