- खेल

मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड ग्राउंड के पास सफाई कर्मचारी को कूड़े में मिला

तिरुवनंतपुरम: अगर आप क्रिकेट या कोई भी खेल देखते हैं तो पता होगा कि अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा जाता है| उसे बड़ा सा चेक दिया जाता है| जिसके साथ वो फोटो क्लिक कराता है| हमें ये भी पता है कि खिलाड़ी वो बड़ा चेक लेकर बैंक पैसे निकालने नहीं जाता| वो एक चेक का रेप्लिका होता है| तो आखिर वो बड़ा चेक जाता कहां है? शायद कचरे के डब्बे में… केरल के तिरुवनंतपुरम के एनजीओ Prakruthi ने जो फोटो पोस्ट की है| उसको देखकर तो यही लगता है|

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टेस्ट और 5 वनडे मैच की सीरीज खेली गई थी| जिसे भारत ने आसानी से जीत लिया था. टी-20 में भी भारत ने वेस्टइंडीज से सीरीज जीत ली है| लेकिन इस तस्वीर ने लोगों को हैरान कर दिया है| इस एनजीओ ने BCCI से रिक्वेस्ट की है कि वो प्लास्टिक के चेक की जगह पर्यावरण के अनुकूल अवॉर्ड दें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *