भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शिवराज ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए जनमत का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मप्र में यह दूसरी बार है जब प्रदेश में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।
Shivraj Singh Chouhan: We did not get majority, will not stake claim to form Government, I am going to tender my resignation to the Governor. #MadhyaPradeshElections2018 pic.twitter.com/W78Wbh23eh
— ANI (@ANI) December 12, 2018
प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत मिला, लेकिन संख्या बल में वह पीछे रही। सीएम ने कहा हम संख्या बल का सम्मान करते हैं। इसके बाद से राज्यपाल के पास इस्तीफा देने पहुंचे। अब यह साफ हो चुका है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
Bhopal: Shivraj Singh Chouhan tenders his resignation to the Governor Anandiben Patel, earlier today #MadhyaPradeshElections2018 pic.twitter.com/3MKTBDqc21
— ANI (@ANI) December 12, 2018
राजभवन से बाहर आने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब मैं मुक्त हूं, मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौप दिया है। हार की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी है, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता का साथ मिला और वोट भी जमकर मिले। मैंने कमलनाथ को जीत की बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियां कही- ना हार में, ना जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्तव्य पर पर जो भी मिले, ये भी सही वो भी सही।




