- देश, प्रदेश, स्थानीय

मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने किया सरकार बनाने का दावा, 121 विधायकों का साथ

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्यातोरादित्य सिंधिया सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने राज्यपाल से मुलकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस के विधायकों की बैठक आज शाम चार बजे भोपाल में होगी। इसमें विधायक दल के संभावित नेता के नाम पर भी चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस के विधायक दल की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शाम चार बजे होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, समन्वय समिति के अयक्ष दिग्विजय सिंह, चुनाव अभियान समिति के अयक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, अभा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे।

राज्य की 230 सीटों में से बहुमत के लिए 116 सीटों पर जीत आवश्यक है, कांग्रेस इस आंकड़े से दो सीटें पीछे है। कांग्रेस 114 सीटें ही जीत सकी है। बसपा और सपा के कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं।

 राज्यपाल से मिलकर कमलनाथ ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, सिंधिया-दिग्विजय भी थे साथ में और 121 विधायकों का साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *