- देश

प्रवर्तन निदेशालय के छापों पर बोले वाड्रा- मैं देश छोड़कर नहीं भागूंगा

नई दिल्ली: सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को अपने करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों को राजनीतिक साजिश करार दिया। वाड्रा ने कहा कि वे देश छोड़कर नहीं भागेंगे, लेकिन उनके खिलाफ हो रही जांच पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।

वाड्रा ने कहा मैं ब्लैकमेलिंग के लिए अपने नाम का इस्तेमाल नहीं होने दूंगा। मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई है। मैं हमेशा जांच एजेंसी के साथ पूरी तरह सहयोग करूंगा। मैं कानून से ऊपर नहीं, लेकिन कोई भी मेरी प्रॉपर्टी में अचानक नहीं घुस सकता।

वाड्रा का आरोप है कि जांच एजेंसी उनके घर और ऑफिस में बिना किसी इजाजत और सर्च वारंट के घुस आईं। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा  मुझ पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह गलत हैं। मैं हर एक नोटिस का जवाब दूंगा। लेकिन जांच एजेंसियों की वजह मेरा परिवार परेशान है। मेरी मां तीन दिन से अस्पताल में हैं। बच्चे डरे हैं। हम साफ हैं इसलिए हम डरें हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *