- प्रदेश

ओडिशा की ओर बढ़कर खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान ‘तितली’

चक्रवाती तूफान तितली गुरुवार तड़के भारतीय तटों पर दस्तक दे सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  ने एक विशेष बुलेटिन जारी कर ये बात कही है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर चक्रवाती तूफान तितली में बदल गया है और ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है|

आईएमडी ने बुधवार और गुरूवार को ओडिशा के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए राज्य में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है. खासकर ओडिशा के तटों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश जारी किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *