- प्रदेश

रायबरेली ट्रेन हादसा: सो रहे थे लोग, अचानक जोरदार धमाके के साथ पलटी बोगियां

रायबरेली के पास हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर आज सुबह करीब 6 बजे न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। न्यू फरक्का एक्सप्रेस के इंजन सहित 9 डिब्बे पटरी से उतर गए। जब ये हादसा हुआ तब कई सारे यात्री नींद में थे। यात्रियों ने बताया कि ऐसा लगा की ट्रेन में जोरदार धमाका हुआ और ट्रेन की बोगियां पलटने लगी। बेगी पलटते ही यात्री की नींद खुल गई और चीख-पुकार मच गई। आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने बोगियों में फंसे लोगों को निकालने में मदद की।

स्थानीय राहुल तिवारी ने बताया कि लगभग सभी लोग सो नींद में थे। लेकिन अचानक बोगियों में हरकत हुई तो लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। चीख पुकार मच गई। ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गई थी। हादसे की आवाज से आसपास गांव के लोगों की भी नींद खुली गई मदद के लिए तुरंत घटनास्थल पर आ गए। मदद के लिए आठ किमी दूर से भी लोग मौके पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *