- विदेश

बेटी इवांका को UN राजदूत बनाना चाहते हैं राष्ट्रपति ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत रहीं निकी हेली की जगह अपनी बेटी इवांका को देना चाहते हैं। हालांकि ट्रंप और इवांका दोनों को यह डर है कि इस फैसले को लेकर उनपर वंशवाद के आरोप लग सकते हैं। मंगलवार को निकी हेली के इस्तीफे के बाद ट्रंप ने कहा कि अगर वंशवाद की शिकायत न हो, तो उनकी बेटी इवांका ट्रंप इस पोस्ट (यूएन में राजदूत) के लिए सही चॉइस होंगी। उन्होंने कहा कि इवांका विश्वसनीय राजदूत साबित होंगी।

राष्ट्रपति अपनी पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डीना पॉवेल समेत कई लोगों के नाम पर विचार कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इनके नाम विचाराधीन हैं। हालांकि संवादाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इवांका की राजूदत की दौड़ में शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *