मध्य प्रदेश के शहर, गांव राजनैतिक पार्टियों के झंडों और प्रतीक चिन्हों से पटे पड़े हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसमें एक गाय पर ही भाजपा का झंडा पेंट कर दिया गया है। हालांकि यह कोशिश भाजपा को फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान पहुंचाती ज्यादा दिखाई दे रही है। दरअसल लोगों ने इस तरह से गाय को पेंट करने के लिए भाजपा की आलोचना की है। सोशल मीडिया पर भी इसके लिए भाजपा को खूब आलोचना झेलनी पड़ रही है।





