- देश

पुलवामा में सैन्य कैंप पर आतंकी हमला

जम्मू: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने सैन्य कैंप पर हमला कर दिया। आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी का जवानों ने भी करारा जवाब दिया। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। जिले के बोनूरा इलाके में 55 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप को आतंकियों ने निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। हमले के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *