- खेल

भारत का वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ T-20 सीरीज़ में क्लीन स्वीप

चेन्नई: भारत ने तीन T-20 मैच की सीरीज के आखिरी मुकाबले में रविवार को वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में लगातार तीन मैच जीते हैं।

मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने डेरेन ब्रावो के नाबाद 43 और निकोलस पूरन के नाबाद 53 रन की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 181 रन बनाए। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में शिखर धवन ने शानदार 92 और ऋभ पंत ने 58 रनों की पारी खेली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत 22 अक्टूबर 2015 के बाद से कभी नहीं हारा है।

भारत-विंडीज के बीच अब तक 11 टी-20 मुकाबले हुए हैं। इनमें से दोनों ने पांच-पांच मैच जीते हैं। एक मैच का नतीजा नहीं निकला। भारत ने इस साल विदेशी और घरेलू मैदान पर 16 टी-20 खेले। इनमें से उसे 13 में जीत हासिल हुई है, जबकि तीन में हार का मुंह देखना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *