भोपाल: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS ) से शनिवार को जीका बुखार के 50 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें भोपाल के 24 मरीज हैं। जिनके सैंपल पिछले दिनों जांच के लिए भेजे गए थे। इससे भोपाल में जीका पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 से बढ़कर 29 हो गई है। जबकि प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 35 से बढ़कर 85 हो गया है।
AIIMS भोपाल से एक ही दिन में 50 मरीजों की रिपोर्ट जीका पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर शनिवार को मुख्य सचिव बीपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को जीका की समीक्षा रोजाना करने के निर्देश दिए हैं।





