भोपाल : लोकसभा चुनाव के समाचारों पर केंद्रित होंगे ये बुलेटिन
आकाशवाणी के प्रादेशिक समाचार एकांश भोपाल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दो बुलेटिन और बढ़ा दिए है । ये बुलेटिन कल 5 अप्रैल से 20 मई तक लगातार प्रसारित होंगे। रोजाना तीन नियमित समाचार बुलेटिन उसी तरह से प्रसारित होंगे।
ताजा शेड्यूल के मुताबिक पहला बुलेटिन सुबह 11.55 से 12.00 बजे
और दूसरा शाम 05.05 से 05.10 बजे प्रसारित होगा। ये नियमित बुलेटिन हैं और 20 मई तक लगातार प्रसारित होगे। इन दोनों विशेष बुलेटिन में केवल लोकसभा चुनाव से सम्बंधित ख़बरें होगी।
प्रादेशिक समाचार एकांश भोपाल से नियमित समाचार बुलेटिन अपने पूर्ववत समय *सुबह* 07.05 से
07.15 तक, *दोपहर* 02.30 बजे से 02.35 बजे और *शाम* 07.10 से 07.20 तक प्रसारित किए जाते रहेंगे।



