टोक्यो : निसान मोटर्स के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोन को जमानत मिलने के 28 दिन बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जापानी मीडिया के मुताबिक गुरुवार सुबह उन्हें घर से गिरफ्तार किया गया। उन पर भरोसा तोड़कर माहौल बिगाड़ने का नया आरोप लगा है।
Detained again, ousted Nissan boss Carlos Ghosn says latest arrest is ‘outrageous’ https://t.co/2FZiXZxJnh by @kellyJapan Maki Shiraki pic.twitter.com/KCMI88lqM6
— Reuters Top News (@Reuters) April 4, 2019
पिछली बार भ्रष्टाचार के आरोप में हुए थे गिरफ्तार
पिछली बार 19 नवंबर 2018 को गिरफ्तारी के बाद उन्हें 6 मार्च 2019 को सशर्त जमानत मिली थी। वो 108 दिन जेल में रहे थे। नवंबर में उन्हें भ्रष्टाचार, निसान के पैसे के निजी इस्तेमाल और आय कम दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, घोन सभी आरोपों को गलत बताते रहे हैं।
जापान के कानून के मुताबिक किसी आरोपी को अलग-अलग आरोप के लिए कई बार गिरफ्तार किया जा सकता है। इससे अभियोजकों को लंबे समय तक आरोपी से पूछताछ करने की अनुमति मिल जाती है।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक दूसरी बार गिरफ्तारी पर घोन ने अपने प्रवक्ता के जरिए कहा है कि यह निसान कंपनी के कुछ लोगों की अभियोजकों को गुमराह कर मुझे चुप कराने की कोशिश है। मैं निर्दोष हूं और हार नहीं मानूंगा। मेरे खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद हैं।
बुधवार को घोन ने ट्विटर के जरिए कहा था कि अगले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई बताएंगे। घोन जापान की ऑटो इंडस्ट्री के टॉप अधिकारियों में शामिल थे। उन्होंने 20 साल पहले निसान को दिवालिया होने से बचाया था।





