- प्रदेश

दबंग- 3 : शिवलिंग पर तखत रखने पर विवाद

महेश्वर/मध्यप्रदेश : महेश्वर में सलमान खान की फिल्म दबंग-3 की शूटिंग तीसरे दिन भी विवादों से घिर गई। फिल्म के सेट पर शिवलिंग के ऊपर तखत रखा नजर आया। सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल होते ही इसका विरोध शुरू हो गया। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सलमान को सफाई देने आना पड़ा।

सलमान ने कहा- “शिवलिंग के ऊपर कंपनी के लोगों ने तखत इसलिए रख दिया होगा कि उसे कोई नुकसान नहीं हो। हालांकि, दोपहर में तखत हटा लिया गया।” सलमान ने कहा कि हमारा सेटअप उत्तरप्रदेश में लगने वाला था। दो महीने पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि आप इंदौर से हैं, इसलिए मप्र में फिल्म की शूटिंग करें। फिर महेश्वर का चयन किया।”

अपना घर समझकर यहां आया हूं

फिल्म की शुरुआत में महेश्वर का जिक्र आएगा। मेरे दादाजी यहां डीआईजी रहे हैं। अपना घर समझकर यहां आया हूं। मैं सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करता, लेकिन महेश्वर का नाम हो, इसलिए लगातार फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहा हूं। फिल्म के सेट पर साधु बने कलाकारों के सिगरेट पीने पर खान ने कहा- “सिगरेट वो पिए तो सलमान उसमें क्या करें।”

hud hud dabangg

तीन दिन की शूटिंग में तीन विवाद…

  • 2 अप्रैल: नर्मदा घाट पर झंडे लगाने के लिए लोहे के मोटे तारों से पुरातात्विक धरोहर को बांध दिए जाने से नुकसान का खतरा था, इसका लोगों ने विरोध किया।
  • 3 अप्रैल: राजबाड़ा में देवी अहिल्या बाई की राजगादी और देव पूजा स्थल पर आने-जाने के दरवाजे बंद करना। इसके अलावा, महेश्वर में नर्मदा घाट पर साधु-संतों पर एक गाना फिल्माया जाना।
  • 4 अप्रैल: शिवलिंग पर तख्त रखना।

टाइटल ट्रैक से हुई शूटिंग की शुरुआत

महेश्वर में शूटिंग की शुरुआत फिल्म के टाइटल सॉन्ग ‘हुड़-हुड़ दबंग’ से हुई। इसके लिए नर्मदा घाट स्थित मंदिर में लगन मंडप का सेट भी तैयार किया गया है। 1 से 3 अप्रैल के बाद 14 अप्रैल को 1 दिन के लिए फिर से यहां शूटिंग हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *