जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने नई दुनिया ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अमरनाथ गोस्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है। डॉ. गोस्वामी का हार्ट अटैक से आज ग्वालियर में निधन हो गया है।





